सांगोद: सांगोद स्टेडियम में ₹7 करोड़ के निर्माण में भ्रष्टाचार की होगी जांच, खेलो इंडिया के तहत मिलेगी सुविधाएं
Sangod, Kota | Jul 9, 2025 सांगोद. नगर में स्थित भीमराव सिंह स्टेडियम में करोड़ों रुपयों से हुए निर्माण की जांच करने की बात पंचायत समिति प्रधान जयवीर सिंह ने कही। बताया कि कांग्रेस सरकार के द्वारा स्टेडियम के निर्माण में राज्य सरकार की और से 4करोड़, सीएफसीएल की सीएसआर फंड से 2करोड़ और प्रदेश के खेल मंत्रालय की और से एक करोड़ रुपए की राशि खर्च होने के दावा किया जा रहा है।