सांगोद: नालोदी गांव में विद्यार्थी, शिक्षक व ग्रामीण कीचड़ के रास्ते से निकलकर जाते हैं, समस्या का नहीं हुआ समाधान
Sangod, Kota | Jul 9, 2025 सांगोद. ब्लॉक में कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है। पिछले 5साल में कई शिकायतों के बाद भी इस गांव की सड़क न बनने से विद्यार्थी और शिक्षक दोनों परेशान हैं। यह मामला सांगोद ब्लॉक के नालोदी गांव का है। बारिश के दिनों में ग्रामीणों के साथ बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।