शेरघाटी: इमामगंज: प्राथमिक विद्यालय पथरा 2 में राशि गबन का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीओ से की शिकायत
गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पथरा-2 के प्रधानाध्यापक सरोज कुमारी पर स्कूल मेंटेनेंस एवं विकास राशि के गबन का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के खाते से स्कूल विकास