कासगंज: कासगंज में राजकोल्ड से लेकर ब्लॉक तक प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध अतिक्रमण को हटाया
कासगंज नगर क्षेत्र में सोमवार को तहसीलदार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। राजकोल्ड स्टोर चौराहे से लेकर ब्लॉक क्षेत्र तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के तहत सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से रखी गई दुकानें, टीन शेड, ठेले और अन्य सामान हटाए गए।