बलरामपुर: रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़
12 अप्रैल शनिवार दोपहर 12 बजे रानी तालाब स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है लोग बजरंगबली का पूजन अर्चन कर रहे हैं। जनपद एवं पड़ोसी जनपद से भी बड़ी संख्या में लोग प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर पहुंच रहे हैं। शासन द्वारा वंदन योजना के तहत इसका सुंदरीकरण भी कराया जा रहा है।