बिजावर: केन-बेतवा परियोजना से विस्थापित परिवारों को मिलेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं, कलेक्टर-एसपी ने करौंदिया पहुंचकर जाना हाल
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के पुनर्वास को लेकर कलेक्टर और एसपी ने करौंदिया पुनर्वास स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक अतिरिक्त बोरवेल कराने, सीसी रोड, सामुदायिक भवन और देवस्थान निर्माण कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।