जलालाबाद: जलालाबाद नगर के अंबेडकर पार्क के पास सड़क किनारे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर राहगीरों के लिए बना मुसीबत
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर के अंबेडकर पार्क के पास सड़क किनारे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाने वाले संकरे मार्ग पर ट्रांसफार्मर होने से पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों और वाहनों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है