ऊंचाहार: फरीदपुर मजरे वभनपुर गांव में अजगर मिलने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मजरे वभनपुर गाँव में रविवार को घर के बगल खेत में भारी भरकम अजगर मिलने से हड़कंप मच गया, ग्रामीणों के पकड़ने के दौरान वो मकान में घुस गया,मामले की जानकारी पीआरवी को दी, जिसके बाद सूचना पर वनरक्षक अखिलेश कुमार व अरुन कुमार भी मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया,टीम ने उसे गंगा कटरी इलाके में छोड़ा।