बंदरा: सकरीमन गांव में चोरों ने करीब 126 पोल के बिजली तार किया चोरी, कई जगहों पर कृषि कार्य प्रभावित
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत हत्था थाना क्षेत्र के सकरीमन गांव में चोरों ने करीब 126 पोल के बिजली तार की चोरी कर ली। इस मामले को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सोमवार दोपहर करीब दो बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई गई है। इस कारण कई जगहों पर कृषि कार्य प्रभावित हो गया है। चोरी सकरीमन गांव के जिरात चौर एवं सकरी हॉस्पिटल के समीप हुई है