#सुजानगढ़ में महिला की सोने की रखड़ी गुम, पुलिस जांच में जुटी
सुजानगढ़ शहर के पीसीबी स्कूल के पास खेतेश्वर मिष्ठान भंडार के सामने गुरुवार दोपहर एक महिला की सोने की रखड़ी गुम हो गई। घटना के बाद महिला सदमे में है तथा परिजन आसपास के क्षेत्र में तलाश और पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी को उक्त रखड़ी मिली हो तो पुलिस को सूचना देकर ईमानदारी का परिचय दें।