बिछिया: कान्हा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, 5 साल के नर बाघ का शव मिला
20 मई, बुधवार को दोपहर 1बजे कान्हा प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हा टाइगर रिजर्व के मुख्य परिक्षेत्र अंतर्गत मोहगांव बीट में एक 5 साल के नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया l बताया जा रहा है की गश्ती दल को कक्ष क्रमांक 136 में बाघ मृत अवस्था में मिला l जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी l प्रोटोकॉल के तहत बाघ का अंतिम संस्कार किया l