अशोक नगर: पलकटोरी के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, 42 वर्षीय चालक घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के पलकटोरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बाइक चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वायबेनी गांव निवासी रमेश पुत्र गोपाल सिंह लोधी उम्र 42 वर्ष गुरुवार को रात 9 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पलकटोरी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पैर में गंभीर चोटे आईं हैं