चित्तौड़गढ़: जिला कलेक्टर रंजन जून में 4 ग्राम पंचायतों में करेंगे रात्रि चौपाल एवं सुनेंगे लोगों की समस्याएं, शुरुआत झालर बावडी से
जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जून मे 4 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई होगी। 7 जून को झालर बावड़ी, 14 जून को कांकरवा, 21 जून को पंचायत समिति डूंगला की आलोद एवं 28 जून को पंचायत समिति निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत उंखलिया में रात्रि चौपाल का कार्यक्रम रखा गया है।