चित्तौड़गढ़: सेमलपुरा मोड पर नाकाबंदी के दौरान 13 क्विंटल 7 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा पुलिस ने किया जप्त
जिला विशेष टीम व पुलिस थाना कोतवाली चित्तौडगढ ने विगत रात्रि में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली चित्तौडगढ क्षेत्र में सेमलपुरा मोड पर नाकाबन्दी के दौरान एक बोलेरो पिकअप में कुल 13 क्विटल 07 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त किया गया। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये हैं। SP ने पूरे मामले की जानकारी दी है।