चित्तौड़गढ़: न्यायालय परिसर में जिला बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति की बैठक का हुआ आयोजन
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री सुनील कुमार गोयल की अध्यक्षता में एडीआर भवन जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर, चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में जिला बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।