चित्तौड़गढ़: भीलवाड़ा मार्ग पर एबीसी होटल की पार्किंग में कंटेनर में लगी आग व ट्रक आया चपेट में, आग बुझाने तक कंटेनर कबाड़ में बदला
भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर एबीसी होटल की पार्किंग में आज दोपहर बाद अचानक एक कंटेनर आग की चपेट में आ गया। यह देखकर अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन हटाने शुरू कर दिए लेकिन तब तक एक अन्य ट्रक भी लपेटे में आ गया। हालांकि मौके पर तीन दमकल पहुंच गई लेकिन आग बुझाने जाने तक लाखों रुपए की ड्राई बैटरियों सहित कंटेनर कबाड़ में तब्दील हो चुका था। ट्रक का केबिन भी जल गया।