बेल्थरा रोड: भीमपुरा थाना समाधान दिवस में पहुंचीं जन शिकायतें, मौके पर जांच के दिए गए निर्देश
नायब तहसीलदार भीमपुरा राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में शनिवार को भीमपुरा थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा की मौजूदगी में फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। दोपहर 12 बजे तक प्राप्त शिकायतों की सुनवाई करते हुए नायब तहसीलदार ने संबंधित राजस्व टीम को पुलिस बल के साथ मौके पर