सिराथू: सिराथू में नई रेलवे ट्रैक के पास पुलिस ने आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुधवार दोपहर को पुलिस द्वारा जालसाजी और आईटी एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को सिराथू में नई रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किया गया शख्स का नाम राहुल उर्फ राज है जो बलरामपुर जिले का रहने वाला है।इसके पास से तलाशी के दौरान एक मोबाइल और एक मेट्रो कार्ड पुलिस ने जफ़्त किया है।लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।