सिराथू: नगियामई मे जलजीवन मिशन बना मज़ाक, 24 घण्टे मे 5 मिनट आता है पानी, समस्या पर लोगों ने कहा नही सुनते जिम्मेदार #jansamasya
सिराथू तहसील क्षेत्र के नगियामई गाँव में जलजीवन मिशन के तहत सभी घरों में पानी पहुचाने के लिए पानी की टँकी तो बन गई।यहां के लोगों ने बताया कि 24 घण्टे में पाँच मिनट ही नल ने पानी आता है।बताया गर्मी में पीने इस्तेमाल करने और जानवरों के लिए जल की आवश्यकता ज्यादा पड़ती है।लोगो ने कहा- ऑपरेटर कहता है अभी काम चल रहा।बताया सबसे समस्याओं को बताने पर भी कोई नही सुनता।