छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र अंतर्गत चमन घाटी में स्थित साड़ी महल में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर दुकान से करीब 30 हजार रुपए नकद और एक पुरानी खानदानी तिजोरी चुरा ले गए। पूरी घटना दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।