कौंच: कुदरा बुजुर्ग गांव में खेत से गाय भगाने के विवाद में बवाल, दंपति से मारपीट, बंदूक लहराने और बाइक तोड़ने का आरोप
Konch, Jalaun | Jun 6, 2026 कोंच के ग्राम कुदरा बुजुर्ग में बीती शाम गायों को खेत से भगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, पीड़िता आरती ने शनिवार सुबह 9 बजे पुलिस से शिकायत कर गांव के कई लोगों पर पति कृष्णपाल सिंह के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने पहुंचने पर उसके साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला किया, लाइसेंसी बंदूक लहराई है।