सादाबाद: बिसावर में सार्वजनिक सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों ने किया विरोध
बिसावर में कुछ लोगों के द्वारा टंकी और समरसेबल की सरकारी सार्वजनिक भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों ने उस जमीन के चारों तरफ बाउंड्री वॉल करना शुरू कर दिया जिसका ग्रामीणों के द्वारा विरोध करते हुए एसडीएम को सामूहिक शिकायती पत्र भेजा है और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की गई है।