मौदहा: मौदहा में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, मां ने ससुराल पर दहेज उत्पीड़न व अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत होने पर मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी शाहजहां की शादी दिसंबर 2023 में मौदहा कस्बे के पूर्वी तरौस निवासी करीम खान से हुई थ