कटनी नगर: बोरवेल रिंग एसोसिएशन ने नलकूप खनन पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की, कलेक्टर आशीष तिवारी को ज्ञापन सौंपा
जिले में 1 अप्रैल 2026 से नलकूप खनन को प्रतिबंधित कर दिया गया है इससे बोरवेल करने वाले व्यवसाईयों सहित इस कार्य में सब संग्लन श्रमिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है इस समस्या को लेकर आज सोमवार शाम 6:20 मिनट पर जिलेभर के बोरवेल रिंग संगठन के पदाधिकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने कलेक्टर आशीष तिवारी को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा है।