कुम्भराज: जिले में गेहूं खरीदी केंद्रों पर स्लॉट अवधि समाप्त होने और सर्वर डाउन से छूटे किसानों के लिए स्लॉट बढ़ाकर एंट्री की गई
Kumbhraj, Guna | May 7, 2026 गुना जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन जारी है 7 मई तक जिले में 5977 किसानों से 33894.85 MT गेहूं खरीदी। ₹62.27 करोड़ में से ₹52.24 करोड़ का भुगतान हो चुका है। जिन किसानों की 24 से 30 अप्रैल तक स्लॉट अवधि समाप्त हो गई थी फसल तोल के बाद दर्ज नहीं हो पाई थी उन किसानों की सूची कलेक्टर ने भोपाल भेज कर खरीदी पोर्टल पर स्लॉट बढ़ाए और एंट्री की गई है।