मंडला: बरेला शारदा मंदिर के पास पाँच वाहनों की भीषण टक्कर, दो घंटे तक यातायात बाधित
Mandla, Mandla | May 18, 2026 मंडला-जबलपुर मार्ग पर बरेला स्थित शारदा मंदिर के पास सोमवार को 10 बचे बड़ा सड़क हादसा हो गया। डंपर, ट्रैक्टर, ट्रक, कंटेनर और बस सहित कुल पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और मंडला से जबलपुर के बीच आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।