सुल्तानपुर: कोरोना वाऱीयर्स को पुनः समायोजन की उठी मांग, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, जय प्रकाश शुक्ला की प्रतिक्रिया
सुल्तानपुर में शनिवार को कलेक्ट्रेट पर NHM संविदा कर्मियों का प्रदर्शन हुआ। सेवा समाप्त होने से आक्रोशित हुए NHM संविदा कर्मियों ने डीएम कृतिका ज्योत्सना को शासनादेश का हवाला देकर पुनः बहाली की मांग उठाई है। कोविड वारियर्स ने डीएम को दिए पत्र में मांग किया है कि पुनः समायोजन किया जाए। इस पर जय प्रकाश शुक्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।