ललितपुर: प्रेमी के साथ भाग रही महिला को पति एवं परिजनों ने ललितपुर बस स्टैंड पर पकड़ा, चप्पलों से जमकर की मारपीट, वीडियो वायरल
प्रेमी के साथ भाग रही महिला को उसके पति एवं परिजनों ने ललितपुर बस स्टैंड पर सोमवार सुबह के समय पकड़ लिया। जहां पति एवं उसके परिजनों ने उक्त तथाकथित प्रेमी एवं महिला की चप्पलों से जमकर धुनाई की। उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो भारी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।