भीरा कोतवाली पुलिस ने शांति भंग के मामले में कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को शनिवार को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विशाल,विकास कुमार और इंद्रजीत पुत्र श्याम बाबू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 170 / 126/135 बीएस के तहत कार्यवाही की गई है।