कोडरमा: उपायुक्त ने ज़िला पर्यावरण समिति की बैठक में सड़क किनारे लगे कील और विज्ञापन हटाने के दिए निर्देश
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला पर्यावरण समिति ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरणीय अधिनियमों एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में सदस्य सचिव-सह-वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सौमित्र शुक्ला द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सभी अधिनियमों की जानकारी दी गई.