मुंगेर: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में शशि शेखर अध्यक्ष, त्रिपुरारी वर्मा महासचिव निर्वाचित
Munger, Munger | Apr 19, 2026 जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। रविवार सुबह तक चली मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदों पर निर्वाचित उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद पर शशि शेखर प्रसाद सिंह ने 350 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भागवत महतो को हराया, जिन्