मुंगेर: मुंगेर में कूड़े के पहाड़ से लोग बेहाल, पॉलिथीन खाकर मवेशी हो रहे बीमार
Munger, Munger | May 30, 2026 मुंगेर में कूड़े का पहाड़, दुर्गंध से बेहाल लोग; पॉलिथीन खाकर बीमार पड़ रहे मवेशी मुंगेर नगर निगम की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर के वार्ड संख्या 34 स्थित गोला रोड गढ़ैया मार्केट में सड़क किनारे जमा कूड़े का विशाल ढेर स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल रहा है। कचरे के अंबार से उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया