पटना ग्रामीण: पटना में ब्लैकआउट के दौरान कारोबारी की दुकान के पास गोली मारकर हत्या
पटना में गुरुवार शाम 7 बजे ब्लैकआउट के दौरान अपराधियों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पिंटू कुमार (25) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपनी दुकान के पास खड़े थे, तभी बाइक सवार अपराधी पहुंचे और गोली मार दी। गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानी