बालोद: अंगारी सरपंच पति के घर से ₹10 लाख का सागौन ज़ब्त, नए मकान में बनवा रहे थे 44 फर्नीचर
Balod, Balod | Aug 6, 2026 वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बालोद वन परिक्षेत्र के ग्राम अंगारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत की सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना के ठिकाने पर छापा मारकर अवैध रूप से संग्रहित सागौन लकड़ी, लकड़ी से बने महंगे फर्नीचर, एक मेटाडोर और लकड़ी काटने में उपयोग होने वाली मशीनें जब्त की हैं। प्रारंभिक आकलन में जब्त सामग्री की कीमत 10 लाख रुप