चित्तौड़गढ़ में श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ की बैठक रामरखी होटल में आयोजित हुई। बैठक में 19 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने मातृकुण्डिया स्थित परशुराम पेनोरमा पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।