कानपुर: जिंदा को मृत घोषित करने वाले हैलेट अस्पताल के तीन जूनियर डॉक्टरों को किया गया सस्पेंड
हैलट में जूनियर डॉक्टर ने जिंदा मरीज को मरा घोषित कर दिया।शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए स्वरूपनगर थाने को सूचना भेज दी।पुलिस बॉडी को मॉर्चुरी में जमा कराने लगी तो मरीज जिंदा मिला।जिंदा देखकर सब हैरान रह गए।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने रविवार दोपहर 1 बजे कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए इसके बाद तीन जूनियर डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया।