सादाबाद: जलेसर रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
जलेसर रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास दो बाईको में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें तीन युवक घायल हो गए। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया। जहां एक व्यक्ति जोगेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों के द्वारा आगरा रेफर कर दिया है। वहीं दो युवकों का उपचार जारी है।