शामली: शामली जिले में 8 से 13 दिसंबर तक चलाया जाएगा पोलियो अभियान, सीएमओ ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Dec 7, 2024 शनिवार की शाम करीब 6 बजे सीएमओ शामली डा. अनिल कुमार ने बताया कि जनपद में आठ दिसंबर से 13 दिसंबर तक पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान के सफल आयोजन के लिए शनिवार को सीएचसी शामली से जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें एनसीसी कैडेट्स व स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।