शामली: एसपी शामली रामसेवक गौतम ने 3 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, राहुल कादयान बने बाबरी थानाध्यक्ष
Shamli, Shamli | Dec 7, 2024 शनिवार की शाम करीब 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली रामसेवक गौतम ने थाना प्रभारी थाना बाबरी उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिसौदिया को एसओजी में शिफ्ट किया। उनके स्थान पर पीआरओ राहुल कुमार कादयान को बाबरी थाने का प्रभार सौंपा गया है, वहीं एसओजी से उपनिरीक्षक पविंद्र कुमार को एसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है।