रायडीह: खटखोर लोचलोची मोड़ पर भीषण टक्कर, टेम्पो पलटा, मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल
Raidih, Gumla | Apr 22, 2026 रायडीह:थाना क्षेत्र के करंजटोली निवासी उदित किरण टोप्पो (35 वर्ष) और अभिषेक केरकेट्टा (15 वर्ष) बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामा-भांजा बाइक से बसपुर की ओर कुछ सामान पहुंचाने जा रहे थे।इसी दौरान खटखोर लोचलोची मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी एक टेंपो से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।