Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

कोतमा मे पुलिस की बड़ी कार्यवाही 18 बैलो को बचाया 3 गिरफ्तार | #anuppur_news #animalrescue

Balaghat, Balaghat | Jun 14, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट
आत्मा परियोजना के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया गया प्रेरित, गांवों में हुए पंजीयन

बालाघाट जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मा (ATMA) परियोजना के अंतर्गत किसानों का पंजीयन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वारासिवनी विकासखंड के ग्राम जबरटोला एवं सोनझरा तथा खैरलांजी विकासखंड के ग्राम पांढरवानी में किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी देकर इसके लिए पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आत्मा परियोजना एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की अवधारणा, उसके लाभ तथा रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के उपायों की जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित कृषि उत्पाद प्राप्त होते हैं।

वारासिवनी विकासखंड के ग्राम जबरटोला एवं सोनझरा में किसानों का प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन भी किया गया। वहीं खैरलांजी विकासखंड के ग्राम पांढरवानी में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की सलाह दी गई।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार जागरूकता एवं पंजीयन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती अपनाकर लागत कम करें, मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा दें।

  #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

#बालाघाट आत्मा परियोजना के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया गया प्रेरित, गांवों में हुए पंजीयन बालाघाट जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मा (ATMA) परियोजना के अंतर्गत किसानों का पंजीयन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वारासिवनी विकासखंड के ग्राम जबरटोला एवं सोनझरा तथा खैरलांजी विकासखंड के ग्राम पांढरवानी में किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी देकर इसके लिए पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आत्मा परियोजना एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की अवधारणा, उसके लाभ तथा रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के उपायों की जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है तथा गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित कृषि उत्पाद प्राप्त होते हैं। वारासिवनी विकासखंड के ग्राम जबरटोला एवं सोनझरा में किसानों का प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन भी किया गया। वहीं खैरलांजी विकासखंड के ग्राम पांढरवानी में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने की सलाह दी गई। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार जागरूकता एवं पंजीयन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती अपनाकर लागत कम करें, मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा दें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

#बालाघाट 
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में रोजगार मेले का आयोजन, 328 युवाओं को मिला जॉब ऑफर

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में 15 जुलाई को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के निर्देशन में आयोजित मेले में 500 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया, जबकि 450 से अधिक अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मौसम बिसेन हरिनखेड़े सहित अन्य अतिथियों ने युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। वहीं उद्योग विशेषज्ञों ने वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं, करियर निर्माण तथा रोजगार की संभावनाओं पर उपयोगी जानकारी साझा की।

रोजगार मेले में हुंडई, न्यूबेनो, निको, हायर, स्टार, किमल, फाइट ऑटोमोबाइल सहित 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान 328 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिए गए, जिनमें से 89 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिले के 14 महाविद्यालयों के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारियों (टीपीओ) एवं विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में सहभागिता की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. प्रतिमा बिसेन, डॉ. मीमा श्रीवास्तव, जिला नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार पंचारिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#skildevolopment 
#minmpmsme

#बालाघाट प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में रोजगार मेले का आयोजन, 328 युवाओं को मिला जॉब ऑफर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में 15 जुलाई को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के निर्देशन में आयोजित मेले में 500 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया, जबकि 450 से अधिक अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मौसम बिसेन हरिनखेड़े सहित अन्य अतिथियों ने युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। वहीं उद्योग विशेषज्ञों ने वर्तमान औद्योगिक आवश्यकताओं, करियर निर्माण तथा रोजगार की संभावनाओं पर उपयोगी जानकारी साझा की। रोजगार मेले में हुंडई, न्यूबेनो, निको, हायर, स्टार, किमल, फाइट ऑटोमोबाइल सहित 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान 328 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिए गए, जिनमें से 89 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिले के 14 महाविद्यालयों के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारियों (टीपीओ) एवं विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. प्रतिमा बिसेन, डॉ. मीमा श्रीवास्तव, जिला नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार पंचारिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #skildevolopment #minmpmsme

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

कोतमा मे पुलिस की बड़ी कार्यवाही 18 बैलो को बचाया 3 गिरफ्तार | #anuppur_news #animalrescue - Balaghat News