बिहारीगंज: झपट्टा मारकर लूट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में झपट्टा मारकर लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बभनगामा निवासी मो. इब्रान के रूप में हुई है।पीड़ित नीतीश कुमार ने बताया कि तुलसिया के पास चार बदमाशों ने मोबाइल, चांदी की चेन और तीन हजार रुपये लूट लिए थे।