उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाहें और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।
#Uttarakhand #UttarakhandPolice #DGP #FakeNews