फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद शहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की महिला कार्यकर्ताओं ने निकाला पथ संचलन, पथ संचलन पर की गई पुष्पवर्षा
राष्ट्रभक्ति का ज्वार लेकर राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ की महिला कार्यकर्ताओ द्वारा गुरुवार की शाम करीव 5 बजे पथ संचलन फ़िरोज़ाबाद में किया गया। इस दौरान गड़वेश धारी महिला कार्यकर्ताओ नें टोली के रूप में कदम ताल करते हुये शहर के कई हिस्सों में भ्रमण किया। पथ संचलन के दौरान महिला कार्यकर्ताओ पर पुष्प वर्षा भी की गयी है।