फिरोज़ाबाद: तोतलपुर इलाके में आपसी कमेंट बाजी को लेकर चले लाठी-डंडे, एक महिला समेत 3 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव तोतलपुर इलाके सें गुरुवार की दोपहर ख़ूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मारपीट में एक ही पक्ष के बीरमा देवी ऒर उसके दो बेटे लहू लुहान हुये है। घटना के पीछे आपसी कमेंट बाजी को लेकर बताई जा रही है। पीड़ित घायल पक्ष नें पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया है।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।