फिरोज़ाबाद: जलेसर रोड कान्हा गौशाला के सामने चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान निकला छह फुट से अधिक लंबा सांप, लोग हुए दहशत में
जलेसर रोड कान्हा गौशाला के सामने चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान अचानक गुरूवार की सुबह नौ बजे करीब एक छह फुट से लम्बा सांप निकलने से हड़कम्प मच गया। आसपास के लोग भी देखने को एकत्रित हो गये। वहीं खतरा भांप उक्त स्थल पर कार्यरत व्यक्ति ने बांस से उक्त सांप को मार दिया। सांप को देखकर हर कोई दहशत में आ गया था।