करौं: बजरंग बलि मंदिर में कल भव्य जल यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी
Karon, Deoghar | Mar 24, 2026 करौं व सारठ प्रखंड सीमा स्थित लगवां गांव में तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी हो गई है। मंगलवार शाम ग्रामीणों की बैठक में व्यवस्थाओं पर सहमति बनी। बुधवार को भव्य जल यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर व आसपास सफाई कर भव्य पंडाल बनाया गया है। भजन गायिका डिंपल भूमि, कथा वाचक दीपक मिश्रा व जोली छाबड़ा भजन प्रस्तुत करेंगे।