नबीनगर: बसडीहा गांव से पुलिस ने फरार एनबीडब्ल्यू के एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नबीनगर थाना की पुलिस ने बसडीहा गांव से फरार एनबीडब्ल्यू के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी बसडीहा निवासी गंगा सिंह है. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद जेल भेज दिया गया.