मंझनपुर: गैस कटर से काटी गई जंजीरें, शाहपुर के दुर्गा मंदिर से आधा कुंतल घंटा पार, बेखौफ घंटा चोरों का आतंक
महेवघाट थाना क्षेत्र में मंदिरों से घंटा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शाहपुर गांव स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर का है, जहां बेखौफ चोरों ने गैस कटर से मोटी लोहे की जंजीरें काटकर बड़े आकार के घंटे चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।