कासगंज: डीएम-एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा से पहले जिले के परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
कासगंज में 25 अप्रैल से होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स की लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। गुरुवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और स्ट्रॉन्ग रूम की जांच की गई।